रामनगर में सेल्समैनी करने आई महिला से मारपीट -सोने के कुंडल छीने जाने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। काशीपुर से अपनी बेटी के साथ सेल्समैनी करने रामनगर आई एक महिला ने तीन महिलाओं पर मारपीट करने और कानों से सोने के कुंडल निकाल लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में काशीपुर के लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी आरती पत्नी विजय ने बताया कि वह बीते दिनों अपनी बेटी शानू के साथ काशीपुर से सेल्समैनी करने रामनगर आई थी। उसी बस में काशीपुर के महेशपुरा क्षेत्र की गीता, प्राची और संध्या भी साथ आई थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध


आरती का आरोप है कि भवानीगंज पहुंचने पर तीनों महिलाओं ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान प्राची ने उसके कानों से सोने के कुंडल निकाल लिए। साथ ही तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला


कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119