खटीमा: युवक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार -आर्म्स एक्ट में मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। झनकट पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झनकट पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार देर शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान ग्राम सैजना-बिचई मार्ग पर पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह तेजी से भागने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तीरथ सिंह पुत्र स्व. गुरदीप सिंह निवासी ग्राम गिधौर, नानकमत्ता बताया।
कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक अशोक कांडपाल, भुवन गहतोड़ी, आरक्षी नवीन रजवार और नवीन चंद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119