भीमताल सीएचसी में 15 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोका -सीडीओ मरीज बनकर पहुंचे अस्पताल

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) भीमताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ स्वयं मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर 15 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश सीएमएस को दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


मुख्य विकास अधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं की भी जांच की। उन्होंने दवाइयों की एक्सपायरी डेट की जांच की तथा यह भी देखा कि कहीं मरीजों को बाहर से दवाइयां तो नहीं लिखी जा रही हैं। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स-रे मशीन और आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की जानकारी भी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी कार्मिकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण, 6 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने विकास खंड कार्यालय भीमताल का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण में यह भी पाया गया कि भ्रमण पंजिका में सात दिन पूर्व भ्रमण दिखाकर कर्मचारी गए थे, लेकिन उसके बाद से कार्यालय नहीं आए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत


उन्होंने यह भी देखा कि विकास खंड में समूहों के रजिस्टर वितरित नहीं किए गए हैं। इस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को रजिस्टर शीघ्र वितरित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि 31 मार्च से पूर्व बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।


निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, एबीडीओ और डीपीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119