उत्तराखंड…घरेलू कलेश से आहत युवती ने निगली सल्फास की गोलियां -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के समीपवर्ती गांव तल्ला बगड़ की एक युवती ने बुधवार को घरेलू कलेश के चलते कथित रूप से सल्फास की गोलियां खा लीं। युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. ममता पांगती ने बताया कि युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-झाड़ियों में मिला 28 वर्षीय युवक का शव -रामनगर में मचा हड़कंप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती ने घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई है। चिकित्सकों का कहना है कि युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119