अल्मोड़ा : भड़काऊ बयान पर लाल बाबा पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नगर के सिमकनी मैदान में आयोजित ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ के दौरान समुदाय विशेष के खिलाफ कथित भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में जागेश्वर स्थित चित्रगुप्त पीठ के लाल बाबा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई आयोजन समिति के संयोजक मनोज सनवाल की तहरीर के आधार पर की गई है।


जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माँ नंदा हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सम्मेलन की अध्यक्षता लाल बाबा ने की, जबकि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


कार्यक्रम के दौरान दिए गए लाल बाबा के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्हें एक समुदाय विशेष के खिलाफ उकसाने वाले बयान देते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और कार्यक्रम की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


इस संबंध में संयोजक मनोज सनवाल ने कोतवाली अल्मोड़ा में दी गई तहरीर में कहा कि लाल बाबा को उनके धार्मिक पद और विद्वता के आधार पर आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनके बयान से आयोजन की मर्यादा को ठेस पहुंची है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उक्त बयान लाल बाबा की व्यक्तिगत राय हो सकती है और समिति का उससे कोई संबंध नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119