मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन -चप्पे-चप्पे पर पहरा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी 2026 को प्रस्तावित सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। संभावित स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ फ्लैग मार्च निकालकर सख्त संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पूरे बनभूलपुरा क्षेत्र में AREA DOMINATION की कार्यवाही तेज कर दी गई है। पुलिस ने अत्याधुनिक हथियारों, ड्रोन यूनिट, फायर यूनिट, टियर गैस और पीएसी बल के साथ सुरक्षा का कड़ा घेरा बना दिया है।


👉 पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान, हर संदिग्ध पर नजर
👉 बिना आईडी के कोर एरिया में एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित
👉 संदिग्धों के खिलाफ प्रीवेंटिव डिटेंशन जारी
👉 अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय
पुलिस ने रेलवे स्टेशन, इन्द्रानगर, मुजाहिद चौक, ताज मस्जिद, गांधी नगर, चोरगलिया रोड समेत कई संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने किया, जिसमें बनभूलपुरा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल, थाना पुलिस, पीएसी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


🛑 SSP की सख्त अपील
एसएसपी ने जनता से अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें, शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट से दूर रहें। पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखे हुए है।
स्पष्ट संदेश:
👉 “कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119