उत्तराखंड की राजनीति का एक युग समाप्त: नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।
मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) खंडूरी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार जारी था। मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
भारतीय सेना में मेजर जनरल के रूप में सेवाएं देने वाले खंडूरी अपनी ईमानदार, अनुशासित और साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते थे। सैन्य सेवा से राजनीति में आने के बाद उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में अहम भूमिका निभाई।
वह दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने पहली बार वर्ष 2007 से 2009 तक और दूसरी बार 2011 से 2012 तक राज्य की कमान संभाली। उनके कार्यकाल को सुशासन और पारदर्शिता के लिए याद किया जाता है।
उनके परिवार में बेटे मनीष खंडूरी और बेटी शामिल हैं, जो वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष हैं।
मुख्यमंत्री समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग