पानी की बर्बादी पर जल संस्थान का हंटर -अवैध कनेक्शन वालों की अब खैर नहीं

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने लगा है, ऐसे में जल संस्थान ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि पेयजल का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों, सिंचाई और अन्य गैर जरूरी कार्यों में पेयजल का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई तय मानी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

जल संस्थान की अवर अभियंता खुशबू जोशी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध पेयजल कनेक्शनों की जांच अभियान चलाया जाएगा। जिन लोगों ने नियमों के विपरीत कनेक्शन लिए हैं या एक ही कनेक्शन से कई अवैध नल जोड़ रखे हैं, उनके खिलाफ जुर्माना लगाने समेत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि जल स्रोतों पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पेयजल का दुरुपयोग आम उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग पेयजल का उपयोग खेतों की सिंचाई, निर्माण कार्यों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में कर रहे हैं, जिससे कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जल संस्थान ने लोगों से अपील की है कि पेयजल का इस्तेमाल केवल घरेलू जरूरतों के लिए करें और पानी की बर्बादी रोकने में सहयोग दें। विभाग की टीम जल्द ही क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाएगी। जांच के दौरान अवैध कनेक्शन, अतिरिक्त नल और पानी के दुरुपयोग के मामले सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119