uk…दिनदहाड़े सैनिक के घर धावा, 16 लाख के गहने और नगदी उड़ाकर फरार हुए चोर

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े सैनिकों के घर भी सुरक्षित नहीं रहे। ग्राम चित्रकूट तिवारीनगर में मर्चेंट नेवी में सेवारत सैनिक खड़क सिंह कोठारी के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए करीब 12 तोला सोना और 30 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए जेवरात की कीमत 16 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


बताया जा रहा है कि सैनिक की पत्नी चंद्रा कोठारी दोपहर में अपने दोनों बच्चों को लेकर घोड़ानाला स्थित सास-ससुर के घर गई थीं। शाम करीब चार बजे जब वह वापस लौटीं तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर के दरवाजों के कुंडे टूटे पड़े थे और अंदर अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने के मंगलसूत्र, चैन, अंगूठियां, कर्णफूल, मांग टीका, पौची समेत करीब 12 तोला सोने के जेवर और 30 हजार रुपये नगद गायब थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। वहीं कोतवाली पुलिस भी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर फोरेंसिक जांच करवाई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।


पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


इधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की चार टीमें लगाई गई हैं। संदिग्धों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119