सूपीभगवानपुर की बेटी ने किया कमाल -सैनिक स्कूल परीक्षा में उत्तराखंड में तीसरा स्थान

खबर शेयर करें 👉


मोटाहल्दू। ग्राम सूपी भगवानपुर की एक साधारण परिवार की होनहार बेटी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है।


ग्राम सूपी भगवानपुर निवासी गुनगुन कबडवाल, पुत्री प्रकाश कबडवाल ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्तराखंड में तीसरा स्थान तथा ऑल इंडिया स्तर पर 35वीं रैंक हासिल की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


देशभर से लाखों विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें गुनगुन की इस उपलब्धि ने क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल बना दिया है।


गुनगुन अब घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में कक्षा 9 में प्रवेश लेंगी, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान रमेश जोशी स्वयं गुनगुन के घर पहुंचे और उनके पिता प्रकाश कबडवाल, माता कमला कबडवाल एवं दादी पुष्पा कबडवाल को बधाई दी। उन्होंने गुनगुन की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया।


साथ ही, क्षेत्र में संचालित चैतन्य अकैडमी के संचालक सुरेश चंद सूठा को भी इस सफलता का श्रेय देते हुए बधाई दी गई। ग्राम प्रधान ने कहा कि अकैडमी ने क्षेत्र के अनेक बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


गुनगुन की इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि मेहनत और लगन के दम पर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी देश स्तर पर अपनी पहचान बना रही

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119