बुजुर्ग ने युवती के सिर पर मारी कुल्हाड़ी -पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया
रुद्रपुर।ट्रांजिट कैंप में एक बुजुर्ग ने युवती के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी हमले में घायल युवती का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप में सीमा नाम की लड़की किराये पर रहती है शनिवार की शाम घर के पास ही सड़क पर उसके सिर पर मोहल्ले में रहने वाले 60 साल के व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार दी अचानक हुए हमले से सीमा लहूलुहान हो गई तो मकान मालिक और अन्य लोग सीमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
मकान मालिक ने बताया कि सीमा के माता-पिता नहीं है वह हमलावर की गैस की दुकान में काम करती थी। आरोप है कि वह लड़की को अपने साथ रहने के लिए दवाब बनाता था आरोपी ने उसको धमकी दी थी कि 11 अक्तूबर तक लड़की से कमरा खाली करवा देना आज उसने घटना को अंजाम दे दिया कहा कि उसके मकान के गेट पर मौजूद घायल की छोटी बहन से घटना को देखा था।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है लड़की की हालत गंभीर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
आंबेडकर जयंती पर बानूसा में गूंजा समानता का संदेश -प्रतिमा अनावरण व टीन शेड का उद्घाटन