आरटीओ की कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने गुरुवार को आरटीओ अधिकारियों की कार्रवाई के खिलाफ आरटीओ दफ्तर में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ सुनील शर्मा और आरटीओ परिवर्तन गुरुदेव सिंह का घेराव किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन खड़े करने पर भी चालान काटे जा रहे हैं। साथ ही, छोटे वाहनों में लदे सामान को जब्त करने, चाबी छीनने और वाहन सीज करने जैसी सख्त कार्रवाइयों पर भी गहरी आपत्ति जताई। व्यापारियों का कहना है कि जब चालानी कार्रवाई ही करनी है तो ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का क्या फायदा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसी कार्रवाई जारी रही तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

व्यापारियों का कहना था कि छोटे व्यापारियों को लगातार परेशान किया जा रहा है जबकि बड़े मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री खीमानंद शर्मा, संरक्षक इंद्र भुटियानी, चंद्र शेखर पांडे, मंसूर खान, दिनेश बेलवाल, राजेश पूरी, कैनेडी सचदेवा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119