तेंदुए के हमले में युवती मामूली रूप से जख्मी
अल्मोड़ा। जनपद के ब्लाक द्वाराहाट के ग्राम पिनोली का है। जहां तेंदुए के हमले में एक युवती मामूली रूप से जख्मी हो गई। तेंदुए ने एक बकरी को अपना शिकार बना डाला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकासखंड के ग्राम पिनोली निवासी 19 वर्षीय ऋतु रौतेला पुत्री पूरन सिंह रौतेला सुबह 10 बजे रोज की तरह गौशाला से अपनी बकरियों को चराने ले जा रही थी। इसी बीच बाहर घात लगाया तेंदुआ एक बकरी पर झपट गया।
ऋतु के सामने आने पर तेदुए ने उसके पैर में भी पंजा मार दिया। हो हल्ला के बाद तेंदुआ बकरी को दबोच कर वहां से भाग गया। ऋतु को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। गनीमत रही कि उसे मामूली खरोंच आई। और एक बड़ी घटना होने से टल गई।
उधर, वन विभाग को सूचित करने के बाद विभाग ने पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। ग्रामवासियों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न