पॉक्सो आरोपी गाजियाबाद से दबोचा -नाबालिग से दरिंदगी के बाद फरार था युवक

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कांडा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


पुलिस के अनुसार 12 मई को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कांडा में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी अक्षय कुमार पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सिमकुना को केटीजी रेस्टोरेंट, सेक्टर-62 थाना खोडा कॉलोनी जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत


पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119