ओखलकांडा के किटौड़ा मार्ग सुधारीकरण को सांसद निधि से ढाई लाख की स्वीकृति
नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने जनपद नैनीताल के भीमताल विधानसभा अंतर्गत ओखलकांडा विकासखंड की ग्राम पंचायत चमोली के तोक किटौड़ा में कच्चे मार्ग के सुधारीकरण कार्य के लिए सांसद निधि से ₹2.50 लाख की धनराशि तत्काल प्रभाव से स्वीकृत की है।
यह मार्ग मुख्य सड़क गलनी से किटौड़ा की ओर जाता है, जिसकी स्थिति लंबे समय से खराब होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र वन्यजीव बहुल होने के कारण यह मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत संवेदनशील माना जाता है।
सांसद श्री अजय भट्ट ने इस कार्य के लिए प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) कार्यालय को कार्यदायी संस्था नामित किया है, ताकि कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जा सके। स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग सुधारीकरण की स्वीकृति पर सांसद का आभार जताया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद