किसान की आत्महत्या ने खोली पुलिस की पोल -थाना प्रभारी-दरोगा निलंबित, पूरी पैगा चौकी लाइन हाजिर

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। काशीपुर क्षेत्र के पैगा निवासी युवा किसान सुखवंत सिंह द्वारा हल्द्वानी के गौलापार स्थित एक होटल में आत्महत्या किए जाने के मामले ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। आत्महत्या से पहले वायरल किए गए वीडियो और सुसाइड नोट में करोड़ों की ठगी और पुलिस की अनदेखी के आरोपों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाते हुए आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला और उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा पैगा चौकी में तैनात सभी 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


गौरतलब है कि शनिवार देर रात सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह ने हल्द्वानी के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से ठीक पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने अपने साथ हुई करोड़ों रुपये की ठगी और पुलिस की उदासीनता को अपनी मौत का कारण बताया।
किसान का आरोप था कि वह न्याय की आस में आईटीआई थाने और पैगा चौकी के लगातार चक्कर काटता रहा, लेकिन प्रभावशाली आरोपियों के आगे उसकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

सुसाइड नोट में पुलिस की लापरवाही और कथित मिलीभगत का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि पीड़ित को न्याय से वंचित रखना और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पैगा चौकी की भूमिका को अत्यंत संदिग्ध मानते हुए वहां तैनात सभी कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, मुख्य आरक्षी शेखर बनकोटी तथा आरक्षी भूपेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, सुरेश चंद्र, योगेश चौधरी, राजेंद्र गिरी, दीपक प्रसाद और संजय कुमार शामिल हैं।
इस बड़ी कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। वहीं पुलिस अब सुसाइड नोट में नामजद ठगों की तलाश में जुट गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119