रामनगर में नाबालिगों को बहलाकर ले जाने का प्रयास -एक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

खबर शेयर करें 👉

रामनगर/नैनीताल। शहर में मंगलवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहे पांच नाबालिग छात्र-छात्राओं को एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा बहलाकर साथ ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।


मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद चार नाबालिग छात्राएं और एक नाबालिग छात्र अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अधेड़ व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। आरोपी ने बच्चों से कहा कि उसे स्कूल या उनके परिजनों ने भेजा है और उन्हें उसके साथ चलना होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने बच्चों को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चों को उसकी बातों पर संदेह हुआ। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब एक छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और पकड़ने का प्रयास किया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गई। घबराई छात्रा किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


रामनगर के मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी राकेश ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी हनुमानगढ़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ती है। उसके साथ मोहल्ले के अन्य बच्चे भी उसी विद्यालय में अध्ययनरत हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आरोपी की तलाश में निकले। परिजनों के अनुसार आरोपी बालाजी मंदिर के समीप एक पार्क में मौजूद मिला, जहां कुछ अन्य बच्चे भी थे। स्थानीय लोगों की मदद से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

अभिभावकों में डर का माहौल है और वे स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
मामले में सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119