सरिता आर्या ने गरमपानी में पीड़िता से की मुलाकात -जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों पर उच्च स्तरीय जांच की मांग
गरमपानी। क्षेत्र में सामने आए जबरन धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के कथित मामले में मंगलवार को विधायक सरिता आर्या पीड़ित महिला के आवास पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोहेल नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर बिजनौर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि उसे जबरन मांस खिलाया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसे धमकाया गया और लगातार प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस व अपने परिजनों को दी।
मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान विधायक सरिता आर्या ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और अनुसूचित वर्ग से जुड़ी महिलाओं को निशाना बनाए जाने के मामले गंभीर चिंता का विषय हैं और ऐसे प्रकरणों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
विधायक ने प्रशासन से पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इस संबंध में हर स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट भी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर