मंडलायुक्त दीपक रावत ने विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता के दिए निर्देश
अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया।
बैठक में जिला योजना, राज्य योजना और केंद्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी को अस्वीकार्य बताते हुए उन्होंने प्रत्येक विभाग को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने सड़क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, लंबित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े कार्यों में आपसी समन्वय के साथ गति लाने पर भी जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री घोषणाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा किया जाए। प्राधिकरण से संबंधित विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
आयुक्त ने योजनाओं की नियमित निगरानी, स्थलीय निरीक्षण और विभागों के बीच बेहतर समन्वय को आवश्यक बताते हुए जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने और नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने पर बल दिया गया।
बैठक में पिंक ई-रिक्शा योजना, सखी बाजार, नशा मुक्ति केंद्र, गोवंश संरक्षण से जुड़ी कन्हावन योजना तथा शिक्षा स्वयंसेवक जैसी पहलों की सराहना की गई।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आयुक्त को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपद में संचालित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर