गदरपुर में खैर लकड़ी तस्करों की दुस्साहसिक वारदात : वन विभाग–एसओजी पर फायरिंग कर कैंटर छोड़ फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर वन विभाग और एसओजी की संयुक्त टीम ने खैर की लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने टीम पर फायरिंग कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। तस्कर कैंटर और एक बाइक मौके पर ही छोड़ गए, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


विगत देर रात नेशनल हाईवे पर बलखेड़ा मोड़ के पास वन विभाग की एसडीओ शशि देव और मनजिंदर कौर के संयुक्त नेतृत्व में वन विभाग व एसओजी टीम ने छापा मारा। मौके पर कैंटर संख्या यूके 18-1417 में तस्कर खैर की लकड़ी लोड कर रहे थे। टीम को देखते ही तस्करों ने अचानक फायर झोंक दिया और जंगल की ओर भाग निकले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


घटना की सूचना तत्काल गदरपुर पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फरार तस्करों की तलाश शुरू की। मौके से एक बाइक भी बरामद की गई है। वन विभाग और पुलिस ने कैंटर व बाइक को जब्त कर लिया है।
वन विभाग के एसडीओ शशि देव ने बताया कि ठंड के मौसम में तस्कर खैर और शगुन जैसी कीमती लकड़ियों की तस्करी तेजी से कर रहे हैं। तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


इस कार्रवाई में रेंजर रूप नारायण गौतम, पूरन चंद जोशी, एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी, उप निरीक्षक नरेश चंद पंत सहित वन विभाग और पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119