नेपाल से आ रही 2.046 किलो चरस बनबसा पुलिस ने पकड़ी

खबर शेयर करें 👉

बनबसा। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 2.046 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसमत अली उर्फ मझले (47 वर्ष) पुत्र निवासी इस्लामनगर, खटीमा (जनपद ऊधमसिंह नगर) के रूप में हुई है। आरोपी को धनुष पुल के पास चांदनी–दोधारा नेपाल जाने वाले जंगल मार्ग से पकड़ा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के निर्देशन में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट एवं एसआई निर्मल सिंह लटवाल के नेतृत्व में की गई। सूचना संकलन व सघन चेकिंग के दौरान आरोपी को संदिग्ध अवस्था में रोका गया, जिसकी तलाशी में भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।


पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह चरस नेपाल के महेन्द्रनगर निवासी राजेन्द्र से लेकर आया था, जिसे खटीमा में अपने एक पार्टनर को सप्लाई करना था। आरोपी और उसका पार्टनर मिलकर छोटी-छोटी मात्रा में चरस की बिक्री करते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.046 किलो अवैध चरस, 300 रुपये नगद, एक ओप्पो मोबाइल फोन और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी के विरुद्ध खटीमा कोतवाली में पहले से भी मुकदमा दर्ज है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


इस संयुक्त कार्रवाई में एसओजी टीम के साथ बनबसा पुलिस से एसआई गणेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, तपेन्द्र जोशी, मोहम्मद नासिर, उमेश राज, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार एवं विक्रम सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119