गोरापड़ाव से बीए की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
हल्द्वानी। बाजार में खरीदारी करने निकली बीए प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के अचानक गायब होने से परिजनों में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भनोली, अल्मोड़ा निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन 4 जनवरी को गोरापड़ाव स्थित हाथीखाल क्षेत्र से हल्द्वानी बाजार खरीदारी के लिए आई थी। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
इस संबंध में कोतवाल विजय कुमार मेहता ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर