आज चार घंटे बंद रहेगा बदरीनाथ हाईवे
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को चार घंटे वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। सुबह 5 से 9 बजे तक चार घंटे मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान तोताघाटी के पास संकरे मार्ग को चौड़ा करने के साथ पहाड़ से बोल्डर हटाने का काम किया जाएगा। गुरुवार तड़के चार बजे से पुलिस भद्रकाली से रूट डायवर्ट करेगी। वाहनों को नरेन्द्रनगर-खाड़ी होकर देवप्रयाग से श्रीनगर भेजा जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को संकरे मार्ग को चौड़ा करने के साथ पहाड़ से बोल्डर हटाने का काम होगा। इसलिये सुबह 5 से 9 बजे तक मार्ग बंद रहेगा। बीते कुछ दिनों से पहाड़ में लगातार बारिश हो रही है, जिससे पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।
टिहरी प्रशासन ने तोताघाटी के पास संकरे मार्ग को चौड़ा करने के साथ पहाड़ी से बोल्डर हटाने का निर्णय लिया है। इसके लिये एसआरएम कान्ट्रैक्टर एमटी कंपनी बोल्डर हटाने के साथ मलबा हटाएगी। तोताघाटी के पास हाईवे के दोनों छोरों से मशीनें काम करेंगी। ज्ञात हो कि इन दिनों पहाड़ में लगातार बारिश के चलते पहाड़ी से बोल्डर गिरने के साथ मलबा सड़क पर गिर रहा है, जिसके चलते कई स्थान पर मार्ग संकरा हो गया है। जिससे वाहनों का जाम भी लग रहा है। एसएसपी टिहरी ने मुनिकीरेती,देवप्रयाग एवं नरेन्द्रनगर पुलिस को रूट डायवर्ट के आदेश भी कर दिये है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न