गैस एजेंसियों से सीधे सिलेंडर वितरण पर रोक -केवल होम डिलीवरी से मिलेगा गैस सिलेंडर

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों के वितरण को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत गैस एजेंसियों से सीधे सिलेंडर वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है और अब उपभोक्ताओं को केवल डोर-टू-डोर (होम डिलीवरी) के माध्यम से ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस


पुलिस के अनुसार गैस एजेंसियों के गोदामों पर बढ़ती भीड़ और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं के घर तक ही सिलेंडर पहुंचाना सुनिश्चित करें।


ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी जनरेशन में आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए यह व्यवस्था भी की गई है कि जो उपभोक्ता फोन या मोबाइल ऐप के माध्यम से बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, वे केवल बुकिंग कराने के लिए गैस एजेंसी कार्यालय जा सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध


एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनसामान्य से अपील की है कि वे गैस एजेंसियों के बाहर भीड़ न लगाएं और अपने परिजनों या वाहनों के साथ वहां एकत्रित न हों। उन्होंने कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं तक समयबद्ध तरीके से गैस की आपूर्ति की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला


पुलिस ने चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना करने वाले उपभोक्ताओं, गैस एजेंसी संचालकों तथा अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119