सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में सांड के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 75 वर्षीय रामकिशन निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


पुलिस के अनुसार यह घटना विगत शाम मांगेराम की पुलिया के पास हुई। रामकिशन सड़क किनारे खड़े थे, तभी पीछे से आए एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर सड़क पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


आसपास मौजूद लोगों ने घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


सूचना मिलने पर कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। थाना प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि परिजनों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।


लावारिस पशुओं से बढ़ रहा खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि जगजीतपुर और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से लावारिस पशुओं का आतंक बना हुआ है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। खड़खड़ी और जगजीतपुर क्षेत्र में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119