भाटगांव प्रीमियर लीग का खिताब बनेला गांव ने जीता -नंदीश रावल बने मैन ऑफ द मैच

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट। भाटगांव प्रीमियर लीग का रोमांचक फाइनल मुकाबला रविवार को भाटगांव के मिनी स्टेडियम में बनेला गांव और चौधारी इलेवन के बीच खेला गया। मुकाबले में बनेला गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।


फाइनल मैच के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद्र गुड्डू तथा महाकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद रावल का भाटगांव प्रीमियर लीग के अध्यक्ष गोविंद सिंह भाटिया ने बैच अलंकृत कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनेला गांव की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 292 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधारी इलेवन की टीम 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


चौधारी इलेवन के बल्लेबाज नंदीश रावल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 112 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके आउट होते ही चौधारी इलेवन की टीम दबाव में आ गई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पवन कुमार बालाकूंचा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण बोरा, पूर्व प्रधानाचार्य भगवान सिंह कठायत, शंकर लाल साह, मनीष बिष्ट, घनश्याम साह, किशोर कुमार, मास गोस्वामी, दीपक उप्रेती, आनंद पांडेय, धीरेन्द्र बिष्ट सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।


टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए भाटगांव प्रीमियर लीग के अध्यक्ष गोविंद सिंह भाटिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डू भाटिया, जॉनी कार्की सहित समस्त भाटगांव के ग्रामवासियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119