बंद पड़ी फैक्ट्री में गार्ड की हत्या का तीन दिन में खुलासा -आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। महुआखेड़ा गंज स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले का आईटीआई थाना पुलिस ने तीन दिन के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।


घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि ग्राम सैदपुरा, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी करमवीर सिंह महुआखेड़ा गंज स्थित बंद फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे और फैक्ट्री परिसर में ही रहते थे। बीते रविवार को उनका शव फैक्ट्री के मुख्य गेट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


मृतक के पुत्र रिंकु कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि फैक्ट्री में करमवीर सिंह के साथ अप्रांत (25) पुत्र योगेन्द्र निवासी सैदपुरा, बुलंदशहर भी कार्य करता था, जो घटना के बाद अपना मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर फरार हो गया था।


पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे 1 जनवरी 2026 को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और मृतक करमवीर सिंह उसके रिश्ते में चाचा लगते थे। दोनों गांव में भी साथ रहते थे और लगभग एक माह पूर्व करमवीर उसे अपने साथ फैक्ट्री की चौकीदारी के लिए महुआखेड़ा गंज लाए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


आरोपी ने बताया कि 27 दिसंबर की शाम दोनों ने साथ में खाना बनाया था। खाने से पहले उन्होंने शराब पी और चिलम से गांजा भी पिया। रात करीब 7 से 7:30 बजे के बीच करमवीर सिंह ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से व नशे की हालत में उसने करमवीर सिंह का गला दबा दिया। जब वह गिर पड़े तो पास की क्यारी से ईंट उठाकर उनके ऊपर मार दी, जो ठोड़ी पर लगी और उनकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


आरोपी ने बताया कि उसने यह वारदात गुस्से और नशे की हालत में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।


इस कार्रवाई में आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रोतेला, उपनिरीक्षक पुष्कर दत्त भट्ट, एएसआई सोमवीर सिंह, कांस्टेबल योगेश पांडे, योगेश चौधरी, राजेश भट्ट, दीपक प्रसाद, दिनेश तिवारी और दीपक जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119