जीजीआईसी स्याल्दे में ‘प्रवेश उत्सव’ का आयोजन, नवप्रवेशित छात्राओं का हुआ स्वागत

खबर शेयर करें 👉

स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) स्याल्दे में मंगलवार को ‘प्रवेश उत्सव’ कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का प्रारंभिक समय छात्र जीवन की मजबूत नींव होता है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने के प्रयासों की सराहना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती वंदना रौतेला ने भी शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्याल्दे मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल तथा तिमली के पूर्व ग्राम प्रधान संजय रजवार भी उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य, अभिभावक एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119