नौकरी के नाम पर ठगी से रहें सावधान —प्राचार्य की सख्त चेतावनी
हरिद्वार। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र मोहन रावत ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कॉलेज में सभी नियुक्तियां केवल अधिकृत आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से प्रयाग पोर्टल पर जारी विधिवत विज्ञापन और साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद ही की जाती हैं।
प्राचार्य ने साफ कहा कि यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो वह पूरी तरह से फर्जी और अवैध है। ऐसे मामलों में अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
👉 शिकायत के लिए हेल्पलाइन:
टोल फ्री नंबर: 1064
या सीधे प्राचार्य कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराएं
प्राचार्य ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक सूचना और प्रक्रिया पर ही भरोसा करें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम