चेकिंग में बड़ी सफलता : 2.780 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अस्कोट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसआई बसंत पंत के नेतृत्व में चर्मागाड़ पुल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओगला की ओर से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 2 किलो 780 ग्राम चरस बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार (29) निवासी छेड़ा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धारचूला क्षेत्र से एक नेपाली नागरिक से चरस खरीदकर ला रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अस्कोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक दीपक सिंह खनका, कांस्टेबल सोनू कार्की, अर्जुन सिंह, आनंद राणा और दीपक जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119