उत्तराखंड…पत्नी ने लौटने से किया इंकार -दो बच्चों के पिता ने फंदे से झूलकर दी जान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड क्षेत्र में पत्नी के मायके से वापस आने से इंकार करने पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब मोहल्ले का एक बच्चा युवक के घर पहुंचा और उसे फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


जानकारी के अनुसार मूल रूप से फतेहगंज बरेली निवासी 28 वर्षीय गंगा सरन मौर्य जीतपुर नेगी क्षेत्र में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले उसकी पत्नी नाराज होकर मुखानी स्थित मायके चली गई थी। गंगा लगातार उसे मनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह वापस आने को तैयार नहीं थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


परिजनों के मुताबिक घटना से पहले गंगा ने पत्नी को फोन कर घर लौटने की बात कही थी, लेकिन पत्नी के मना करने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मोहल्ले का एक बच्चा जब उसके घर पहुंचा तो उसने गंगा को फंदे से लटका देखा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119