भुवन जोशी बने प्रदेश प्रशिक्षण अभियान टोली के सदस्य -अल्मोड़ा व बागेश्वर में प्रशिक्षण की जिम्मेदारी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और जनसेवा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व ने अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी भुवन जोशी को उनके अनुभव और संगठन में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए प्रदेश की प्रशिक्षक टोली में शामिल किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों की जिम्मेदारी दी है। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दक्षता, जनसंपर्क और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119