देहरादून: शिखर फॉल के पास कार खाई में गिरी -पिथौरागढ़ के छात्र की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पहाड़ से पढ़ाई करने राजधानी देहरादून आए एक युवक की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मसूरी रोड स्थित शिखर फॉल के पास हुआ, जहां अनियंत्रित होकर एक कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में पिथौरागढ़ निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, घटना देर रात उस समय हुई जब कार शिखर फॉल के पैदल मार्ग के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा पलटी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कार बेहद खतरनाक स्थिति में फंसी हुई थी, जिससे बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार दो युवाओं—भार्गव शर्मा और दिशा रावल—को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन तीसरा युवक मोहित सिंह खड़ायत कार और चट्टान के बीच बुरी तरह फंसा हुआ था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि वाहन को हटाने के लिए क्रेन मंगानी पड़ी। काफी देर की मशक्कत के बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


बताया जा रहा है कि मृतक मोहित सिंह खड़ायत मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के जाजरदेवल थाना क्षेत्र के सातशीलिंग गांव का निवासी था। वह देहरादून के जाखन क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं दोस्तों और परिचितों में भी गहरा शोक है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119