नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन : धर्मांतरण रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एसएसपी का जीरो टॉलरेंस संदेश

खबर शेयर करें 👉


नैनीताल। जनपद में चर्चित भीमताल धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं से फर्जी पहचान के जरिए संपर्क करता था और फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग व म्यूजिक सेशन जैसे माध्यमों से भरोसा जीतकर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था। इसके बाद विवाह का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


मामले में थाना मल्लीताल में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 तथा बीएनएस 2020 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान अन्य पीड़िताओं ने भी इसी तरह के शोषण और दबाव की शिकायत की, जिससे मामला और गंभीर हो गया।


👉 लगातार दबिश के बाद गिरफ्तारी
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर गठित विशेष टीम—भीमताल पुलिस, SIT और SOG—ने संयुक्त अभियान चलाते हुए आरोपी को नैनीताल क्षेत्र से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


👉 हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


✅ SSP का सख्त संदेश
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने साफ कहा कि जनपद में धर्मांतरण के नाम पर किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


👉 संयुक्त पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस ऑपरेशन में भवाली, भीमताल, बेतालघाट, तल्लीताल, खनस्यू थाना पुलिस के साथ SIT और SOG टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119