स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ -पुलिस छापे से मचा हड़कंप, तीन युवक- युवतियां गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रुद्रपुर सन सिटी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर संचालित कोहिनूर स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस कार्रवाई से शहर में चल रहे अन्य स्पा सेंटरों में भी हड़कंप मच गया।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और दो युवकों समेत काउंटर पर बैठे एक अन्य युवक को हिरासत में लिया। स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


कोतवाली परिसर में पत्रकारों से बातचीत में सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि विगत रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कोहिनूर स्पा सेंटर में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापा मारा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस ने मौके से विकास कुमार (निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर) और ओम विजय (निवासी सिंह कॉलोनी) को पकड़ा। वहीं काउंटर पर बैठे हरीश शाह (निवासी हल्द्वानी) को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में हरीश शाह ने बताया कि उसने यह स्पा सेंटर सौरभ बांगा से किराए पर लिया था और उसकी अनुपस्थिति में संचालन विकास कुमार करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे


स्पा सेंटर के कमरों की तलाशी लेने पर पुलिस को तीन युवतियां मिलीं, जो दिनेशपुर, रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की निवासी हैं। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे पिछले छह-सात महीनों से यहां काम कर रही थीं और संचालकों द्वारा अतिरिक्त कमाई का लालच देकर उनसे देह व्यापार कराया जाता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।


पुलिस के अनुसार मामले में फरार आरोपी विकास कुमार की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में एएसआई संगीता चंद्र, एएसआई देव राम, हेड कांस्टेबल गिरीश पाटनी, निलेश चंद्र, मनीष जोशी, महिला कांस्टेबल प्रियंका कोरंगा और गीता जोशी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119