देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई -80 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन जारी करने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर 80,000 रुपये की अवैध मांग कर रहा था। इस संबंध में पीड़ित उपभोक्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई। आज कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी जेई अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ही टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में अन्य कोई कर्मचारी या अधिकारी शामिल तो नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप की स्थिति है। विजिलेंस टीम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत संबंधित विभाग में करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119