रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा : दो युवकों की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। मंगलवार दोपहर रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर ग्राम छोई के पास एक भीषण सड़क हादसे में काशीपुर निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरमासा कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी 19 वर्षीय रोशन प्रीत और 19 वर्षीय जातियों दीप, जो कुंडेश्वरी क्षेत्र में स्कूल वैन चलाने का कार्य करते थे, मंगलवार को मोटरसाइकिल से किसी वाहन का पार्ट्स लेने हल्द्वानी जा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जैसे ही वे छोई क्षेत्र के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी बाइक सामने चल रहे एक टेंपो से जा भिड़ी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टेंपो चालक, गूलरघट्टी रामनगर निवासी मोहम्मद असलम भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात कार चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119