कनिष्क ढिंगरा फिर बने भाजयुमो नैनीताल के जिला महामंत्री -संगठन ने दोबारा जताया भरोसा

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नैनीताल में संगठन ने युवा कार्यकर्ता कनिष्क ढिंगरा पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में कनिष्क ढिंगरा ऐसे एकमात्र कार्यकर्ता हैं, जिन्हें जिला महामंत्री पद पर दोबारा जिम्मेदारी दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


इस अवसर पर कनिष्क ढिंगरा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को दोबारा इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और मेहनत से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का एक सशक्त मंच है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।


कनिष्क ढिंगरा ने इस दायित्व के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी श्री रंजन बर्गली, तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री चंदन सिंह बिष्ट सहित प्रदेश व जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाते हुए युवाओं के बीच पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119