हल्द्वानी में निजी स्कूलों पर बड़ा एक्शन : 50 स्कूलों को नोटिस, 12 और घेरे में –शिकायतों की जांच के बाद प्रशासन सख्त, नियमों की अनदेखी पर मांगा जवाब
हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकंजा कस दिया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने प्राप्त शिकायतों और जांच आख्या के आधार पर 12 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही अब तक जिले में कुल 50 निजी स्कूलों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।
प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। जिन विद्यालयों को ताजा नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें वेदान्तंम इंटरनेशनल स्कूल (दमुवाढूंगा), चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल (बरेली रोड), न्यू बाल संसार स्कूल (तीनपानी), आरुष पब्लिक स्कूल (हाथीखाल), जी किड्स पब्लिक स्कूल (सुरभि कॉलोनी, मल्ली बमौरी), काठगोदाम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल (सुरभि कॉलोनी, मल्ली बमौरी), लिटिल स्पार्कल एकेडमी (मोटाहल्दू), मानस पब्लिक स्कूल (मानपुर वेस्ट), नेशनल पब्लिक स्कूल (कुसुमखेड़ा), श्री कृपा पब्लिक स्कूल, सेंट जॉर्ज स्कूल (आरटीओ रोड) और समिट पब्लिक स्कूल (सीएमटी कॉलोनी, डहरिया) शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, भवाली और भीमताल क्षेत्र के 38 विद्यालयों को नोटिस जारी किए जा चुके थे। लगातार बढ़ती कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।
अब सभी नोटिस प्राप्त स्कूलों से निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम