लालकुआँ में ‘डस्टबिन से लेकर निर्माण तक’ अनियमितता की जांच—डीएम का सख्त एक्शन, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। नगर पंचायत लालकुआँ द्वारा कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों और डस्टबिन खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। ललित मोहन रयाल (जिलाधिकारी नैनीताल) ने पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


डीएम ने डस्टबिन क्रय प्रकरण के साथ-साथ शौचालय निर्माण, छठ पूजा स्थल के पुनर्निर्माण और अलाव के लिए खरीदी गई लकड़ी तक सभी कार्यों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को सौंपी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत


जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद बड़े स्तर पर कार्रवाई संभव है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज


प्रशासन की इस सख्ती से नगर पंचायत में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय स्तर पर भी मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119