उत्तराखंड…ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार : 1.121 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, कुमाऊं पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कुमाऊं पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.121 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में परिक्षेत्रीय एसओटीएफ और कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गांधी इंटर कॉलेज रोड स्थित तरणताल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसके कब्जे से 1.121 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिकेत वाल्मीकि, निवासी गांधीनगर वार्ड-27, थाना बनभूलपुरा, हल्द्वानी बताया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशा मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को सफल बनाया जा सके।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119