दिशा समिति की बैठक में ग्रामीण उद्यमों को मिली बड़ी सौगात –डेयरी और मशरूम इकाइयों को 34.25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता
हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में मंगलवार को सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अंतर्गत चयनित ग्रामीण उद्यमों को वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 34.25 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई।

मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार धारी स्थित प्राइवेट पार्टनरशिप इंटरप्राइजेज डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट को 21.75 लाख रुपये तथा बसानी स्थित हाईटेक मशरूम उत्पादन एवं विपणन इकाई को 12.50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
बैठक में विधायक सरिता आर्या सहित जनप्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। ग्रामोत्थान रीप परियोजना की ओर से जिला परियोजना प्रबंधक राजेश मठपाल और आजीविका समन्वयक मनोज भट्ट भी मौजूद रहे।
इस दौरान दिशा समिति ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामोत्थान रीप परियोजना स्थानीय संसाधनों पर आधारित ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देकर स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार : 1.121 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, कुमाऊं पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड…कोसी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, जेब से मिला लालकुआं-रामनगर ट्रेन टिकट, पहचान में जुटी पुलिस