मानसून का महाधमाका: दिल्ली-यूपी समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट -पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

खबर शेयर करें 👉

-80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी; यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 23 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान झमाझम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। पूर्वोत्तर राज्यों में तेज तूफान के कारण पेड़ उखड़ने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

आईएमडी ने जिन 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना प्रमुख हैं।

पहााड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन, चट्टानें खिसकने और सड़कें बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार कई राज्यों में राहत एवं बचाव दलों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119