उत्तराखंड…पत्नी मायके गई, कमरे में फंदे से लटका मिला सिडकुल कर्मी, फोन करती रही पत्नी, नहीं मिला जवाब

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में एक सिडकुल कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ लखनऊ स्थित मायके गई हुई थी। घटना का पता तब चला, जब रिश्तेदार उसे चाय-नाश्ता देने पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, इंदिरा कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय सतनाम सिंह अपनी पत्नी निशा और पुत्री मनप्रीत कौर के साथ किराये के कमरे में रहते थे। वह सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थे। गर्मी की छुट्टियों के चलते 11 जून को उनकी पत्नी बच्ची के साथ मायके लखनऊ चली गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक

बताया गया कि सतनाम सिंह के कमरे के पास ही उनके रिश्तेदार रहते हैं, जो नियमित रूप से उन्हें भोजन और चाय-नाश्ता पहुंचाते थे। विगत शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर लौटे और भोजन करने के बाद अपने कमरे में चले गए। सुबह जब रिश्तेदार नाश्ता देने पहुंचे तो दरवाजा खोलने पर सतनाम सिंह का शव फंदे से लटका मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक की पत्नी शनिवार रात से लगातार उन्हें फोन कर रही थी, लेकिन उन्होंने कोई कॉल रिसीव नहीं की। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119