उत्तराखंड…मरे हुए पिता के नाम पर रचा गया कब्जे का खेल -पुश्तैनी मकान-दुकान हड़पने को फर्जी इकरारनामा बनाने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

पुश्तैनी मकान और दुकानों पर कब्जा करने की कथित साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मृतक के नाम पर फर्जी इकरारनामा तैयार कर संपत्ति हड़पने का प्रयास किया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जालसाजी, कूटरचना और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सितारगंज के ग्राम मैनाझुंडी निवासी सुखदेव सिंह पुत्र स्वर्गीय हरि सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट सितारगंज की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में सड़क किनारे स्थित उनके पुश्तैनी आवासीय भवन और दुकानों को हड़पने की नीयत से सुनियोजित साजिश रची गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पंचायती राज अधिकारियों को एआई का प्रशिक्षण -ग्राफिक एरा भीमताल में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

प्रार्थना पत्र के अनुसार उनके पिता हरि सिंह का निधन 22 जनवरी 2012 को हो चुका था। इसके बावजूद आरोपी अमरजीत सिंह ने अपने साथियों सुवेग सिंह, वरीयाम सिंह निवासी पीलीभीत तथा एक अरायजनवीस गुरपाल सिंह के साथ मिलकर कथित रूप से फर्जी इकरारनामा तैयार कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

आरोप है कि दस्तावेज को वैध साबित करने के लिए पहले उस पर 12 दिसंबर 2012 की तारीख अंकित की गई। बाद में जब हरि सिंह के निधन की तिथि सामने आई तो कथित रूप से दस्तावेज में कूटरचना कर तारीख बदलकर 12 दिसंबर 2011 कर दी गई, ताकि यह दर्शाया जा सके कि इकरारनामा हरि सिंह के जीवित रहते तैयार किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119