उत्तराखंड…पेट दर्द उठा और बुझ गई जिंदगी : 12 वर्षीय पायल की संदिग्ध मौत से मोटाहल्दू में मातम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित मोटाहल्दू क्षेत्र में बटाईदार परिवार की 12 वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में शोक की लहर फैल गई। परिजनों के अनुसार बच्ची को अचानक पेट में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू और फिर गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू के गांव जयपुर खीमा निवासी मुन्नी कबडवाल पत्नी नंद किशोर कबडवाल के यहां बहेड़ी निवासी रामपाल बटाईदार के रूप में कार्य करता है। उसकी 12 वर्षीय पुत्री पायल को गुरुवार शाम अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने पर परिजन उसे तत्काल मोटाहल्दू पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


इसके बाद परिजन बच्ची को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी लेकर पहुंचे, लेकिन देर रात उपचार के दौरान पायल ने दम तोड़ दिया। मासूम की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हल्दुचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि बच्ची को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119