काठगोदाम में नशे पर पुलिस की बड़ी चोट -27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे
हल्द्वानी। नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब 27 लाख रुपये कीमत की 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने वन विभाग के जू डंपिंग जोन बागजाला के पास दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 91.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार इसकी बाजार कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में आनंद सिंह रावत के पास से 68.35 ग्राम स्मैक और रोहित थापा के पास से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस मामले में थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 37/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी आनंद सिंह रावत के खिलाफ पहले भी कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक शक्तिफार्म सितारगंज निवासी पिंचू से खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस अब उसकी तलाश में दबिश दे रही है। इस सराहनीय कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल