तेज रफ्तार ट्रक का कहर: बाइक सवार महिला की मौके पर मौत -बेटा-पोता गंभीर घायल
हरिद्वार। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार हादसा धनौरी–जसवावाला मार्ग पर सुबह करीब 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धनौरी बाजार में सड़क किनारे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी, जिसमें सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पास से गुजर रही एक बाइक उसकी चपेट में आ गई। हादसा देखकर बाइक सवार घबरा गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और उस पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। गिरते ही महिला का सिर पास की नाली में चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बाइक पर महिला अपने बेटे और पोते के साथ बहादराबाद से बाजार की ओर जा रही थी। हादसे में बेटा और पोता भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का उपचार जारी है।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात