पूर्णागिरि दर्शन को जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत -बाइक से गिरकर गई जान

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रही एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


जानकारी के अनुसार रविवार को सुआभोज तहसील पूरनपुर, जिला पीलीभीत (यूपी) निवासी बुद्धसेन अपनी पत्नी ज्ञान देवी (35) और पुत्र शेखर (8) के साथ बाइक से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही चार अन्य लोग भी अलग-अलग बाइकों से चल रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


बताया जा रहा है कि पूरनपुर रोड पर झनकईया थाना क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर पहले अचानक बुद्धसेन की बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे बैठी ज्ञान देवी बाइक से छिटककर सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


घटना होते ही साथ चल रहे अन्य बाइक सवार मौके पर पहुंचे और तुरंत आपातकालीन सेवा 108 और पुलिस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय खटीमा ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. सिमरनजीत सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतका अपने पीछे पति और दो बेटों अमित व शेखर को रोता-बिलखता छोड़ गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119