वन विभाग की बड़ी लापरवाही! बिना हेलमेट-फायरसूट भेजा ड्यूटी पर -फायर वाचर की पहाड़ी से गिरकर मौत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल के बिड़ला चुंगी क्षेत्र में वनाग्नि रोकथाम ड्यूटी पर तैनात एक फायर वाचर की पहाड़ी से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर आक्रोश जताया।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बिड़ला चुंगी के पास फॉरेस्ट चौकी के आसपास फायर वाचर आनंद लाल, निवासी बिड़ला स्कूल क्षेत्र, वनाग्नि रोकथाम ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान वह बांज की सूखी पत्तियों में फिसलकर पहाड़ी से गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। बताया जा रहा है कि उसके पास न तो फायरसूट था और न ही हेलमेट, जिसके कारण सिर में गहरी चोट लगने से वह मौके पर ही मूर्छित हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


स्थानीय लोगों और अन्य कर्मचारियों ने घायल फायर वाचर को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आग बुझाने जैसी जोखिम भरी ड्यूटी पर कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के भेजा जा रहा है, जिसके चलते आनंद लाल की जान चली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


इस दौरान सभासद अंकित चंद्रा, जितेंद्र पांडे, भगवत रावत, पूर्व सभासद दीपक कुमार ‘भोलू’ समेत अन्य स्थानीय लोगों ने अस्पताल में वन विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।


उधर अस्पताल पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ललित कार्की ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और विभागीय कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल

वहीं प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल आकाश गंगवार ने स्नो व्यू के पीछे जंगल में आग लगने की घटना से इनकार करते हुए कहा कि फायर वाचर की मौत फिसलने या अन्य कारणों से हुई है, जिसका सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119